1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क़ातिल बेटे के गुनाह का वीडियो, चौथी मंज़िल से बीमार मां को फेंका

क़ातिल बेटे के गुनाह का वीडियो, चौथी मंज़िल से बीमार मां को फेंका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2018 08:36 am IST,  Updated : Jan 05, 2018 08:36 am IST

कलियुगी बेटे की साज़िश का शिकार बनी इस 64 साल की बुज़ुर्ग महिला का नाम है जयश्रीबेन और चौथी मंज़िल से धक्का देकर अपनी मां को मौत के घाट उतारने वाले इस जालिम बेटे का नाम है संदीप।

Gujarat-Professor-in-Rajkot-throws-mother-from-terrace- India TV Hindi
क़ातिल बेटे के गुनाह का वीडियो, चौथी मंज़िल से बीमार मां को फेंका

नई दिल्ली: गुजरात के राजकोट से एक दर्दनाक ख़बर आई है जहां एक बेटे ने अपनी मां की चौथी मंज़िल से फेंककर हत्या कर दी। मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली ये तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई हैं। ये एक बुजुर्ग मां के क़त्ल की साज़िश का लाइव वीडियो है जिसे अंजाम दिया है उस बुजुर्ग मां के अपने ही बेटे ने। उस बेटे ने जिसे इस बुजुर्ग ने जन्म दिया, उसे पाल-पोषकर बड़ा किया और उसे इस लायक बनाया कि वो आज एक सरकारी कॉलेज का प्रोफ़ेसर है लेकिन उस प्रोफेसर बेटे ने उसी मां के साथ क्या किया वो सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गया।

इस वीडियो में दिख रहा है कि बेटा अपनी बुज़ुर्ग मां को फ्लैट से बाहर लेकर निकलता और लिफ्ट तक ले जाता है। फिर लिफ्ट से मां को चौथी मंज़िल पर लाने के बाद उसे छत पर ले जाता है और फिर मां को बिल्डिंग की चौथी मंज़िल से धक्का देकर आराम से अपने फ्लैट में लौट जाता है। अगले ही पल एक शख्स उसके फ्लैट पर आता है और बेटे को उसकी बुज़ुर्ग मां के नीचे गिरने की ख़बर देता है। मां के गिरने की ख़बर सुनकर नाटक करते हुए ये जालिम बेटा सीढ़ियों की तरफ भागता है।

कलियुगी बेटे की साज़िश का शिकार बनी इस 64 साल की बुज़ुर्ग महिला का नाम है जयश्रीबेन और चौथी मंज़िल से धक्का देकर अपनी मां को मौत के घाट उतारने वाले इस जालिम बेटे का नाम है संदीप। वारदात 3 महीने पहले, 27 सितंबर 2017 की है। राजकोट के दर्शन अपार्टमेंट में रहने वाले संदीप के झूठे ड्रामे पर पुलिस ने भी यकीन कर लिया था। घटना को एक्सीडेंटल केस मानकर फाइल बंद कर दी गई थी।

संदीप अपने प्लान में कामयाब हो चुका था लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस को एक गुमनाम चिट्ठी मिली। पुलिस ने केस की फाइल दोबारा खोली। जांच के दौरान हादसे वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज निकाले गये और क़ातिल बेटे की करतूत सामने आ गई। पूछताछ में बेटे संदीप ने बताया कि वो अपनी मां की लंबी बीमारी से परेशान हो गया था। उसकी मां का ब्रेन हेमरेज का इलाज चल रहा था इसी वजह से उसने मां को चौथी मंज़िल से फेंक दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत