1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: जिस महिला पर लात-घूंसे बरसाए अब उसी से BJP विधायक ने बंधवाई राखी, कहा- उन्हें बहन मानता हूं

VIDEO: जिस महिला पर लात-घूंसे बरसाए अब उसी से BJP विधायक ने बंधवाई राखी, कहा- उन्हें बहन मानता हूं

 Written By: Nirnaya Kapoor
 Published : Jun 03, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 04:55 pm IST

गुजरात की नरोदा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक बलराम थवानी ने जिस महिला की पिटाई की थी अब उसी से उन्होंने राखी बंधवाई और माफी मांगी।

Rakhi tied up, sweets exchanged, Thawani and Nitu Tejwani...- India TV Hindi
Rakhi tied up, sweets exchanged, Thawani and Nitu Tejwani with smile on their faces declared they were now brother-sister

अहमदाबाद: गुजरात की नरोदा विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक बलराम थवानी ने जिस महिला की पिटाई की थी अब उसी से उन्होंने राखी बंधवाई और माफी मांगी। बता दें कि विवाद बढ़ता देख थवानी ने अपने समर्थकों की मौजूदगी में नीतू तेजवानी नाम की महिला से राखी बंधवाई और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि अब वे दोनों भाई-बहन हैं। थवानी ने कहा कि वे समझौता कर चुके हैं और यह मुद्दा अब खत्म हो गया है।

balram thawani and nitu tejwani
balram thawani and nitu tejwani

गौरतलब है कि गुजरात के अहमदाबाद में आज एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें अहमदाबाद की नरोडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का विधायक एक महिला को पीटता हुआ नजर आ रहा है। विडियो में दिख रहा है कि विधायक बलराम थवानी ने महिला को लात से पीटा है।

भाजपा विधायक ने नीतू तेजवानी नाम की जिस महिला की पिटाई की है वह स्थानीय कुबेर नगर वार्ड से राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी की नेता है और स्थानीय मुद्दे को लेकर वह भाजपा विधायक से मिलने के लिए गई हुई थी। इस घटना के बाद दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

देखें वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत