1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हेराल्ड केस के पीछे सरकार और PM मोदी: गुलाम नबी

हेराल्ड केस के पीछे सरकार और PM मोदी: गुलाम नबी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2015 02:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 02:07 pm IST

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने नेशनल हेराल्ड केस में मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि इसके पीछे 'केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

gulam nabi azad- India TV Hindi
gulam nabi azad

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने नेशनल हेराल्ड केस में मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि इसके पीछे  'केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि ये एक साज़िश के तहत किया जा रहा है लेकिन ना हम किसी से डरे हैं ना किसी से डरेंगे। उन्होंने कहा कि, सत्ता में आने के बाद BJP विपक्ष को टारगेट कर रही है।

गुलाम नबी आजाद ने सुब्रमण्यन स्वामी पर भी हमला करते हुए कहा कि, वे बदले की नीयत से काम कर रहे हैं जिसके ईनामस्वरुप उन्हें सरकारी बंगला और सुरक्षा दी गई है।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पटियाला हाउस कोर्ट में करीब 3 बजे पेश होंगे। साथ ही सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी कोर्ट साथ जा सकते हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का समर्थन करते हुए सोशल नेटवर्किंग साईट 'फेसबुक' पर लिखा कि, 'मैं सोनिया और राहुल गांधी के साथ हूं, गांधी परिवार को बदनाम किया जा रहा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत