1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरदासपुर हमले के शहीद SP बलजीत सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

गुरदासपुर हमले के शहीद SP बलजीत सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2015 10:56 pm IST,  Updated : Jul 30, 2015 10:55 am IST

कपूरथला: गुरदासपुर के दीनानगर में बीते सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले पुलिस अधीक्षक (खुफिया) बलजीत सिंह का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया

आतंकी हमला: शहीद SP...- India TV Hindi
आतंकी हमला: शहीद SP बलजीत सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

कपूरथला: गुरदासपुर के दीनानगर में बीते सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले पुलिस अधीक्षक (खुफिया) बलजीत सिंह का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी।

नेताओं, शीर्ष पुलिस अधिकारियों सहित हर क्षेत्र के लोगों ने और उनके परिवार के लोगों ने दिवंगत अधिकारी के पार्थिव शरीर पर फूल..मालाएं चढ़ायी। शहीद हुए सिंह के बेटे मनिंदर सिंह संभाले नहीं संभल रहे थे और फूट-फूटकर रो रहे थे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी एवं अन्य शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीबी जागीर कौर, भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष कमल शर्मा सहित कई अकाली नेता और ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम एस बिट्टा ने भी दिवंगत पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने शहीद अधिकारी को बंदूकों की सलामी भी दी। दिवंगत पुलिस अधिकारी के बेटे मनिंदर ने दोपहर बाद उन्हें मुखाग्नि दी। कल सिंह के परिजन ने तब तक उनका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था जब तक राज्य सरकार उनके बेटे मनिंदर को पुलिस अधीक्षक रैंक की नौकरी और बेटियों को तहसीलदार पद की नौकरी का नियुक्ति-पत्र न सौंप दे। हालांकि, बाद में अधिकारियों की ओर से मिले आश्वासन के बाद परिवार ने अपनी मुख्य मांग छोड़ दी। इससे पहले, आज मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बलजीत सिंह के परिवार से मिलने गए और कहा कि देशवासी पुलिस अधीक्षक की शहादत के हमेशा रिणी रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत