1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्‍थान: सवाई माधोपुर में गुर्जर समाज की महापंचायत आज, उठेगा आरक्षण का मुद्दा

राजस्‍थान: सवाई माधोपुर में गुर्जर समाज की महापंचायत आज, उठेगा आरक्षण का मुद्दा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2019 01:26 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 01:26 pm IST

गुर्जर आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सिर उठाने वाला है। राजस्थान के सवाई माधोपुर में रविवार को महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है।

Gurjar Mahapanchayat- India TV Hindi
Gurjar Mahapanchayat

गुर्जर आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सिर उठाने वाला है। राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में रविवार को महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। यह महापंचायत सवाई माधोपुर के खंडार में आयोजित होगी। इस महापंचायत में गुर्जर आरक्षण के लिए आवाज तेज की जाएगी। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार महापंचायत में आरक्षण की मांग को शुरू किए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि गुर्जर समुदाय आंदोलन से पहले सरकार को 20 दिनों का समय देगा। 

आज होने वाली महापंचायत का नेतृत्‍व गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला करने जा रहे हैं। बैंसला गुर्जर आरक्षण आन्दोलन संघर्ष समिति के संयोजक है। इस महापंचायत में गुर्जर समाज के लोगों के बड़ी संख्‍या में पहुंचने का अनुमान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत