1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'पापा की परी' हनीप्रीत हैं राम रहीम की सबसे करीबी, बन सकती हैं उत्तराधिकारी

'पापा की परी' हनीप्रीत हैं राम रहीम की सबसे करीबी, बन सकती हैं उत्तराधिकारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2017 08:03 pm IST,  Updated : Aug 27, 2017 08:05 pm IST

सोशल मीडिया पर वह खुद को पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर और अभिनेत्री बताती हैं। हनीप्रीत इन्सां गुरमीत राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी हैं जिन्हें दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पूरे हरियाणा में भड़की हिंसा में 36 लोगों की म

honeypreet insan- India TV Hindi
honeypreet insan

चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर खुद को पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर और अभिनेत्री बताने वाली हनीप्रीत इन्सां गुरमीत राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी हैं जिन्हें दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पूरे हरियाणा में भड़की हिंसा में 36 लोगों की मौत हो गई।

डेरा प्रमुख की विश्वासपात्र मानी जाने वाली हनीप्रीत विवादास्पद पंथ के संभावित प्रमुख के तौर पर भी उभरती दिख रही हैं। राम रहीम सिंह को जब शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में लाया जा रहा था तो हनीप्रीत उनके साथ थीं।

अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर वह खुद का वर्णन पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर, अभिनेत्री, अपने रॉकस्टार पापा के निर्देशों को कार्य में परिणत करने के लिए उत्साही के तौर पर करती हैं।

ट्विटर पर उनके 10 लाख से ज्यादा और फेसबुक पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।  उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो गुरूपा... असाधारण 50 साल मुबारक। हर अंधेरे क्षण को उज्ज्व घड़ी बनाने के लिए धन्यवाद।

वेबसाइट- डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हनीप्रीतइंसां डॉट मी में वह खुद को शानदार पिता की बड़ी बेटी बताती हैं। वेबसाइट पर हनीप्रीत के परोपकारी कार्यकलापों और गरीब तथा जरूरतमंदों के कल्याण के काम करने का भी जिक्र है।

हनीप्रीत ने राम रहीम सिंह की फिल्मों में अभिनय, संपादन और निर्देशन भी किया है। हनीप्रीत ने एमएसजी 2 - द मैसेंजर में अभिनय किया है और फिर एमएसजी-द वारियर लॉयन हार्ट में भी उनका स्पेशल अपियरेंस है। राम रहीम सिंह की शादी हरजीत कौर से हुई है। उनकी दो बेटियां चरणप्रीत और अमनप्रीत हैं जिनकी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा जसमीत भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत