1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मसर्रत आलम को हाफिज सईद का समर्थन

मसर्रत आलम को हाफिज सईद का समर्थन

 Written By: Manzoor Mir
 Published : Apr 18, 2015 10:20 am IST,  Updated : Apr 18, 2015 01:52 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर के अलगाववादी नेता मसरत आलम की गिरफ्तारी और राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद आलम का समर्थन कर रहा है।

देशद्रोही मसर्रत आलम...- India TV Hindi
देशद्रोही मसर्रत आलम को हाफिज सईद का समर्थन

श्रीनगर: कश्मीर के अलगाववादी नेता मसरत आलम की गिरफ्तारी और राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद आलम का समर्थन कर रहा है। हाफिज ने मसरत की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान की सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

मसरत की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के फैसलाबाद में हाफिज़ सईद ने एक रैली का आयोजन किया और भारत के खिलाफ नारेबाज़ी की। हाफिज़ ने यहां मसरत की हिमायत करते हुए कश्मीरी नौजवानों को भड़काने की कोशिश भी की।

 

हाफिज़ सईद ने कहा कि " मसरत पर लगे हुए अरोप पूरे पाकिस्तान पर हैं ।"

सईद ने कहा, "हम कश्मीर में हमारे भाइयों के लिए सब कुछ बलिदान करने के लिए तैयार हैं।"

पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे मोस्ट वांटेड आतंकवादी ने मसरत को हीरो की तरह पेश किया और पाकिस्तान की सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की।

" पाकिस्तान सरकार को इस मामले में दख़ल देना चाहिए। यह आंदोलन स्वतंत्रता के लिए है, देशद्रोह नहीं है, " सईद ने कहा।

हाफिज सईद ने मसरत और कश्मीर के बारे में अपनी हसरतों का इजहार किया।

मसरत आलम ने श्रीनगर की रैली में पाकिस्तान का झंडा लहराया था जिसके बाद मसरत पर कार्रवाई की गई और देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया।

"मुसलमानों को जहाँ भी समस्या होगी, हम वहाँ पहुँचेंगे, " उन्होंने कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत