1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में आज हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार, कल ओले गिरने की संभावना

दिल्ली में आज हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार, कल ओले गिरने की संभावना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2019 10:58 am IST,  Updated : Feb 13, 2019 10:58 am IST

13 और 14 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर हो सकते हैं, जिसके लिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

दिल्ली में आज हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार, कल ओले गिरने की संभावना- India TV Hindi
दिल्ली में आज हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार, कल ओले गिरने की संभावना

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने आमतौर पर बादल छाने के साथ ही रात में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Related Stories

अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सिय रहने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10.6 और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक 13, 14 और 15 फरवरी को कई जगहों पर भारी बारिश, ओले, कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, 11 और 12 फरवरी को मौसम सामन्य रहने की उम्मीद है।

13 फरवरी के मौसम का अनुमान

13 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ओले और ठंडी हवाएं चल सकती है। विभाग ने ठंडी हवाओं के आंधी में बदलने की भी उम्मीद जताई है।

14 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में तेज आंधी तो चल ही सकती है साथ ही ओले गिरने की भी पूरी संभावना है।

15 फरवरी को कहां कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना के कई अलग- अलग हिस्सों में ओलों के साथ आंधी आ सकती है। इसके अलावा ठंडी हवा का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग का अलर्ट
13 और 14 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर हो सकते हैं, जिसके लिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। हालांकि, 13 फरवरी के लिए नारंगी रंग की चेतावनी जारी हुई है जबकि 14 तारीख के लिए लाल रंग की। लाल रंग की चेतावनी का मतलब है कि गंभीर हालातों से निपटने के लिए लोग पूरी तरह से तैयार रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत