1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाराणसी के कोर्ट परिसर में मिला बम, किया गया डिफ्यूज

वाराणसी के कोर्ट परिसर में मिला बम, किया गया डिफ्यूज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2016 02:02 pm IST,  Updated : Apr 23, 2016 02:02 pm IST

वाराणसी के कोर्ट परिसर में एक वकील के तख्त के नीचे से हैंडग्रेनेड मिला है। मौके पर पहुंचे बम निरोधी दस्ते ने हैंडग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया है। कोर्ट के गेट नंबर एक पर एक वकील की कुर्सी के नीचे बम पाया गया।

varanasi- India TV Hindi
varanasi

नई दिल्ली: वाराणसी के कोर्ट परिसर में एक वकील के तख्त के नीचे से हैंडग्रेनेड मिला है। मौके पर पहुंचे बम निरोधी दस्ते ने हैंडग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया है। कोर्ट के गेट नंबर एक पर एक वकील की कुर्सी के नीचे बम पाया गया। सुबह 8 से 10 बजे के करीब जब पुलिस रुटीन चेकअप कर रही थी, तभी मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आयी। आवाज के बाद जब देखा गया तो एडवोकेट ज्योति शंकर की कुर्सी के नीचे एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला।

जब बम की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर बम स्क्वायड को बुलाया गया और उसे डिफ्यूज कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी के दौरे पर आने वाले हैं।

साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले 7 मार्च 2006, 23 नवंबर 2007 को वाराणसी में बम ब्लास्ट हुए थे। 206 में संकट मोचन मंदिर और कैंट स्टेशन के पास सिलसिलेवार ब्लास्ट हुए थे जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गये थे। वहीं 2007 में सिविल कलेक्ट्रेट में भी ब्लास्ट हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत