1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी का अब रेड बॉल क्रिकेट में दिखेगा जलवा, ईस्ट जोन के बने उपकप्तान, किशन को मिली कप्तानी

वैभव सूर्यवंशी का अब रेड बॉल क्रिकेट में दिखेगा जलवा, ईस्ट जोन के बने उपकप्तान, किशन को मिली कप्तानी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 29, 2026 06:53 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 07:05 pm IST

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है, जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वैभव सूर्यवंशी- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : VAIBHAV SOORYAVANSHI

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी सफेद गेंद के बाद अब रेड बॉल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव को ऐसी जिम्मेदारी मिली है, जो उनके बढ़ते कद और शानदार प्रदर्शन की गवाही देती है। आगामी दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए घोषित ईस्ट जोन की टीम में उन्हें उपकप्तान बनाया गया है, जबकि टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन संभालेंगे।

23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है। ऐसे टूर्नामेंट में इतनी कम उम्र में उपकप्तानी मिलना इस बात का संकेत है कि सिलेक्टर्स को वैभव की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है। हाल के महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोरी हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज के सामने अब रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने की नई चुनौती होगी। वैभव ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर रनों का अंबार लगाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था। इस शानदार प्रदर्शन के चलते वैभव ने ICC T20I रैंकिंग में 230 स्थानों की छलांग लगाई।

मोहम्मद शमी और मुकेश को भी मिला मौका

ईस्ट जोन ने इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण तैयार किया है। कप्तान ईशान किशन के अलावा टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे खिलाड़ियों की मौजूदगी वैभव जैसे युवा क्रिकेटर के लिए सीखने का शानदार अवसर होगी। दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स की भी पैनी नजर रहती है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास यह सुनहरा मौका होगा कि वह रेड बॉल क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित कर भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम के दरवाजे पर भी दस्तक दें।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी ने दो अवॉर्ड पर जमाया कब्जा, कहा- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है

वैभव सूर्यवंशी को किस चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की दी जा रही सलाह, ईशान किशन ने किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल