1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हार्दिक ने गुजरात बंद का ऐलान किया, इंटरनेट-मोबाइल सर्विस बंद

हार्दिक ने गुजरात बंद का ऐलान किया, इंटरनेट-मोबाइल सर्विस बंद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2015 10:09 am IST,  Updated : Aug 26, 2015 10:12 am IST

अहमदाबाद: पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग के लिए चल रहा आंदोलन हिंसक रूप लेता जा रहा है। कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मंगलवार रात राज्य के कई जिलों में आगजनी

हिंसा के बाद गुजरात...- India TV Hindi
हिंसा के बाद गुजरात में कर्फ्यू, इंटरनेट सर्विस भी बंद

अहमदाबाद: पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग के लिए चल रहा आंदोलन हिंसक रूप लेता जा रहा है। कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मंगलवार रात राज्य के कई जिलों में आगजनी और पथराव की घटना के बाद पूरे राज्य में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। साथ ही मोबाइल और इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई हैं। वडोदरा में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक बंद रहेंगी। आरक्षण आंदोलन की अगुवाई कर रहे हार्दिक पटेल के बुधवार को गुजरात बंद के आह्वान के बाद राज्य सरकार बेहद सतर्क हो गई है।

केंद्र की ओर से अहमदाबाद में अर्द्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने केंद्र से और सुरक्षा बलों की मांग की है। हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित अहमदाबाद में CRPF और BSF की 9 कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। मोरबी जिले में धारा 144 लागू, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

अहमदाबाद में ही आंदोलनकारियों ने कई जगहों पर रेल की पटरियों को उखाड़ दिया है, जिससे रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत