1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देशद्रोह मामला: हार्दिक ने सत्र अदालत में दायर की जमानत याचिका

देशद्रोह मामला: हार्दिक ने सत्र अदालत में दायर की जमानत याचिका

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2015 11:26 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 11:26 pm IST

अहमदाबाद: पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने अपने खिलाफ पिछले महीने दर्ज देशद्रोह के मामले के सिलसिले में आज अहमदाबाद की सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन जी

देशद्रोह मामला:...- India TV Hindi
देशद्रोह मामला: हार्दिक ने सत्र अदालत में दायर की जमानत याचिका

अहमदाबाद: पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने अपने खिलाफ पिछले महीने दर्ज देशद्रोह के मामले के सिलसिले में आज अहमदाबाद की सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन जी दवे के समक्ष दायर याचिका में हार्दिक के वकील बी एम मंगुकिया ने कहा कि हार्दिक के खिलाफ प्राथमिकी फर्जी है और उनके द्वारा आंदोलन का नेतृत्व करना देशद्रोह या सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना नहीं है जैसा कि अहमदाबाद पुलिस ने आरोप लगाया है।

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को तय की है। पिछले महीने सूरत पुलिस ने कथित रूप से एक सहयोगी कार्यकर्ता को पुलिसकर्मियों को मारने के लिए उकसाने के लिए हार्दिक को देशद्रोह के आरोप को भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया था।

बाद में अहमदाबाद अपराध शाखा ने भी हार्दिक और उसके सहयोगियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया और उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत