1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरक्षण आंदोलन के लिए हार्दिक ने जेल से बनाया नया कोर समूह

आरक्षण आंदोलन के लिए हार्दिक ने जेल से बनाया नया कोर समूह

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2015 07:03 am IST,  Updated : Nov 19, 2015 07:03 am IST

अहमदाबाद: पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के संयोजक हार्दिक पटेल ने पटेल समुदाय के आरक्षण अभियान को पुनर्जीवित करने के लिए ‘कोर समिति’ का गठन किया। हार्दिक की गिरफ्तारी के बाद यह आंदोलन शांत पड़

पटेल आंदोलन के लिए...- India TV Hindi
पटेल आंदोलन के लिए हार्दिक ने जेल से बनाया नया कोर समूह

अहमदाबाद: पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के संयोजक हार्दिक पटेल ने पटेल समुदाय के आरक्षण अभियान को पुनर्जीवित करने के लिए ‘कोर समिति’ का गठन किया। हार्दिक की गिरफ्तारी के बाद यह आंदोलन शांत पड़ गया था।

हार्दिक वर्तमान में सूरत की एक जेल में बंद हैं और देशद्रोह के मामले का सामना कर रहे हैं।

पीएएएस के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने बताया कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हार्दिक ने पीएएएस की नई कोर समिति का गठन किया है। प्रवक्ता ने बताया कि पीएएएस के 11 संयोजकों को इस कोर समिति का सदस्य बनाया गया है जो आंदोलन के संबंध में फैसला करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत