1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 1,884 नए मरीज मिले, 19 और मरीजों की मौत

हरियाणा में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 1,884 नए मरीज मिले, 19 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2020 10:42 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 10:42 pm IST

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 19 और लोगों की मौत हो गई जबकि एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 1,884 नये मामले सामने आये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Haryana Coronavirus cases till 4 September - India TV Hindi
Haryana Coronavirus cases till 4 September  Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 19 और लोगों की मौत हो गई जबकि एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 1,884 नये मामले सामने आये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृतकों की संख्या अब 759 पहुंच गई है और मामलों की कुल संख्या 71,983 हो गई है। 

बुलेटिन के अनुसार दो-दो लोगों की मौत फरीदाबाद, रेवाड़ी, करनाल, कुरूक्षेत्र,फतेहाबाद और कैथल जबकि एक-एक व्यक्ति की मौत अंबाला, रोहतक, पानीपत, हिसार, पंचकुला,झज्जर और यमुनानगर जिलों में हुई है।

इसके अनुसार नये मामलों में से गुड़गांव में 229, करनाल में 223, फरीदाबाद में 220, पानीपत में 138, अंबाला और सोनीपत में 127-127 और यमुनानगर में 90 मामले सामने आये है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 14,053 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 57,171 लोग स्वस्थ हो गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।