1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. व्यापम: CBI जांच पर HC ने फैसला देने से किया इनकार

व्यापम: CBI जांच पर HC ने फैसला देने से किया इनकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 08, 2015 04:13 pm IST,  Updated : Jul 08, 2015 04:16 pm IST

नई दिल्ली: जबलपुर हाईकोर्ट ने आज व्यापम की जांच सीबीआई को देने पर फैसला देने मना कर दिया है। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका विचाराधीन होने की वजह से सुनवाई से इनकार कर दिया।

व्यापम: CBI जांच पर HC ने...- India TV Hindi
व्यापम: CBI जांच पर HC ने फैसला देने से किया इनकार

नई दिल्ली: जबलपुर हाईकोर्ट ने आज व्यापम की जांच सीबीआई को देने पर फैसला देने मना कर दिया है। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका विचाराधीन होने की वजह से सुनवाई से इनकार कर दिया।

मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट से कहा था कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जाय, हालांकि व्यापम को लेकर एसआईटी और एसटीएफ जो भी जांच कर रही हैं उनकी मॉनिटरिंग भी हाईकोर्ट ही कर रहा है।

व्यापम घोटाले में हर दिन हो रहे नए-नए घटनाक्रम को देखते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कल हाईकोर्ट से CBI जांच की सिफारिश का ऐलान किया था।

शिवराज ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित करते हुए कहा कि, "वह घोटाले की CBI जांच के लिए तैयार हैं"।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत