1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की माता ने किया था देहदान, आज निधन के बाद AIIMS में नेत्रदान संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की माता ने किया था देहदान, आज निधन के बाद AIIMS में नेत्रदान संपन्न

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2020 02:29 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 02:29 pm IST

देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन की मां का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। माता के निधन के बाद अपनी माता का नेत्रदान एम्स में ही किया।

Harsh vardhan Mother passes away- India TV Hindi
Harsh vardhan Mother passes away Image Source : IANS

देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन की मां का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। माता के निधन के बाद अपनी माता का नेत्रदान एम्स में ही किया। वहीं हर्षवर्धन ने बताया कि अपनी मां की इच्छानुसार उनकी पार्थिव देह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंप दी जाएगी। 

https://twitter.com/drharshvardhan/status/1302513866157428736

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर बताया कि पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान AIIMS, दिल्ली में संपन्न हुआ। आज दोपहर तीन बजे, मैं उनके पार्थिव देह को मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा। उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी है। डॉ. हर्षवर्धन ने बेहद भावुक लिखा। उन्होंने लिखा, 'यह बताने के लिए मेरा दिल टूट गया कि पृथ्वी पर मेरा सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी 89 वर्षीय मां स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई हैं।

डॉ हर्षवर्धन ने आगे लिखा, 'आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। एक विशाल व्यक्तित्व, मेरी मार्गदर्शक और दार्शनिक ने मेरे जीवन में एक शून्य छोड़ दिया है जिसे कोई नहीं भर सकता। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।' उनकी मां के निधन पर कई नेताओं से शोक व्यक्त किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत