1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो दिन में गर्म हवाओं से 30 मरे: तेलंगाना

दो दिन में गर्म हवाओं से 30 मरे: तेलंगाना

 Written By: IANS
 Published : May 22, 2015 07:16 am IST,  Updated : May 22, 2015 07:17 am IST

हैदराबाद: तेलंगाना में गुरुवार को गर्म हवाओं के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। अनधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन नए मामलों के साथ ही दो दिनों के भीतर राज्य में 30 लोगों की जान

दो दिन में गर्म हवाओं...- India TV Hindi
दो दिन में गर्म हवाओं से 30 मरे: तेलंगाना

हैदराबाद: तेलंगाना में गुरुवार को गर्म हवाओं के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। अनधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन नए मामलों के साथ ही दो दिनों के भीतर राज्य में 30 लोगों की जान जा चुकी है। गर्म हवा के कारण सबसे ज्यादा, सड़कों पर रह रहे लोग, दिहाड़ी मजदूर और छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं।

पिछले दो दिनों से राज्य के सभी दस जिलों में गर्म हवाएं चल रही हैं। इसके कारण राज्य में दिन का तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

निजामाबाद, नालगोंडा और रामगुंडम का तामपान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं आदिलाबाद का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा।

महबूबनगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा जबकि हैदराबाद, करीमनगर और अन्य शहरों में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

गर्म हवाओं के कारण गुरुवार को खम्मम में मौत के तीन मामले सामने आए वहीं वारंगल जिले में दो लोगों की मौत हो गई। हैदराबाद, आदिलाबाद, मेदक, नालगोंडा, निजामाबाद, महबूबनगर और रंगा रेड्डी जिले में मौत का एक-एक मामला सामने आया।

इसी बीच हैदराबाद स्थित मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन के तापमान में वृद्धि के लिए शुष्क उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हवाओं को जिम्मेदार ठहराया है।

गर्म हवाओं के कारण राज्य में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के ज्यादातर शहरों और कस्बों में सड़कें सुनसान रहती हैं क्योंकि लोग गर्मी से बचने के कारण घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं।

ठंडे पेय पदार्थ जैसे गन्ने का जूस, और अन्य फलों का जूस और नारियल बेचने वालों के कारोबार में तेज वृद्धि हुई है।

आंध्र प्रदेश में भी गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। राज्य के विजयवाड़ा और नंदीगाम में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्म हवाओं के कारण 2013 में अविभाजित आंध्र प्रदेश में 1,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, वहीं पिछले साल गर्म हवाओं के कारण 200 से अधिक लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत