1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ, केरन और नौगाम में भारतीय चौकियों पर फायरिंग

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ, केरन और नौगाम में भारतीय चौकियों पर फायरिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2017 05:43 pm IST,  Updated : Jul 21, 2017 06:24 pm IST

पाकिस्तान ने शुक्रवार को एकबार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन और नौगाम में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी है।

LoC firing- India TV Hindi
LoC firing

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने शुक्रवार को एकबार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन और नौगाम में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी है। उधर, पुंछ में पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया है। भारतीय सेना इन तीनों सेक्टर में पाक सेना की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

इंडिया टीवी संवाददाता मंजूर मीर ने बातया कि केरन और नौगाम में पाकिस्तान की ओर गोलाबारी जारी है। भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उधर पुंछ में भी सीजफायर उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान की सेना भारतीय चौकियों पर शेलिंग कर रही है। परसों नौशेरा में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए स्कूल को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। लेकिन सेना की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

वहीं कल भारत और पाक के बीच डीजेएमओ लेवल पर बातचीत हुई थी। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि एलओसी पर तवान में कोई कमी आएगी। लेकिन आज फिर पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान पुंछ के उन सेक्टरों में फायरिंग कर रहा है जहां पिछले दिनों भारतीय सेना ने उसके कई बंकरों को उड़ा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत