1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुल्लू में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड, कई गाड़ियां मलबे में धंसी

कुल्लू में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड, कई गाड़ियां मलबे में धंसी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2021 12:50 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 12:50 pm IST

कुदरत की तबाही की एक बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश के ही कुल्लू से आ रही हैं। कुल्लू के बजोरा इलाके में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ है।

कुल्लू में भारी बारिश...- India TV Hindi
कुल्लू में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड, कई गाड़ियां मलबे में धंसी Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

कुल्लू: कुदरत की तबाही की एक बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश के ही कुल्लू से आ रही हैं। कुल्लू के बजोरा इलाके में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड की वजह से कई गाड़ियां मलबे में धंस गई हैं। मलबे में दबी गाड़ियों को क्रेन से निकाला गया।

वहीं, आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला के भागसू नाग में बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद भारी बारिश हुई, कई इलाकों में पानी भर गया, भारी बारिश की वजह से न सिर्फ कई घरों और होटलों को नुकसान पहुंचा बल्कि यहां पानी के तेज बहाव के साथ कई कारें भी बह गईं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत