1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2020 05:24 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 05:24 pm IST

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में...- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जुलाई तक राज्य में बारिश की आशंका जतायी है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि रविवार और सोमवार को बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट और मंगलवार को भारी बारिश के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। विभाग ने कहा कि राज्य के मैदानी भागों, कम ऊंची और मध्यम पहाड़ियों में अगले तीन दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

विभाग ने कहा कि जनजातीय जिले लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग का तापमान राज्य में सबसे कम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।