1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वामी की याचिका पर सोनिया-राहुल को नोटिस, जानिए क्या है हेराल्ड केस?

स्वामी की याचिका पर सोनिया-राहुल को नोटिस, जानिए क्या है हेराल्ड केस?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2016 05:55 pm IST,  Updated : Aug 27, 2016 07:25 pm IST

नेशनल हेराल्ड केस में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दाखिल याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है।

सुब्रमण्यम स्वामी के आरोप-

subramanian swamy
subramanian swamy

  • 1. गांधी परिवार हेराल्ड की संपत्तियों का अवैध ढंग से उपयोग कर रहा है। इनमें दिल्ली का हेराल्ड हाउस और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।
  • 2. राहुल गांधी ने एसोसिएटेड जर्नल में शेयर होने की जानकारी 2009 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में छुपाई और बाद में 2 लाख 62 हजार 411 शेयर प्रियंका गांधी को ट्रांसफर कर दिए। राहुल गांधी के पास अब भी 47 हजार 513 शेयर हैं।
  • 3.आखिर कैसे 20 फरवरी 2011 को बोर्ड के प्रस्ताव के बाद एसोसिएट जर्नल प्राइवेट लिमिटेड को शेयर हस्तांतरण के जरिए यंग इंडिया को ट्रांसफर किया गया जबकि यंग इंडिया कोई अखबार या जर्नल निकालने वाली कंपनी नहीं है?
  • 4 कांग्रेस की तरफ से एसोसिएट जर्नल प्राइवेट लिमिटेड को बिना ब्याज पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज कैसे दिया गया। यह गैर-कानूनी है, क्योंकि कोई राजनीतिक पार्टी किसी भी व्यावसायिक काम के लिए कर्ज नहीं दे सकती?
  • 5.जब एसोसिएटेड जर्नल का ट्रांसफर हुआ तब इसके ज्यादातर शेयर होल्डर मर चुके थे ऐसे में उनके शेयर किसके पास गए और कहां हैं?
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत