1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 40 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, दिल्ली के शालीमार बाग से हुई गिरफ्तारी

40 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, दिल्ली के शालीमार बाग से हुई गिरफ्तारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2019 12:11 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 12:11 pm IST

दिल्ली पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले रैकेट का भांडा फोड़ किया है, 20 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग से 10 किलो हेरोइन के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है

Heroin worth Rs 40 crores seized and 3 arrested by Delhi Police in Shalimar Bagh Area- India TV Hindi
Heroin worth Rs 40 crores seized and 3 arrested by Delhi Police in Shalimar Bagh Area

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले रैकेट का भांडा फोड़ किया है, 20 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग से 10 किलो हेरोइन के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इंटरनेशनल मार्केट में हेरोइन की कीमत 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक पश्चिम बंगाल और दो मणीपुर के रहने वाले हैं।

दिल्ली पुलिस ने रियाज खान और शकील शकील नाम के लोगों को गिरफ्तार किया है, दोनो मणीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं, इनके अलावा शुभंकर हलदर नाम के व्यक्ति को भी पकड़ा है जो पश्चमि बंगाल का बताया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत