1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल: छात्र ने सहपाठियों पर फेंका तेजाब, तीन छात्राओं समेत चार झुलसे

हिमाचल: छात्र ने सहपाठियों पर फेंका तेजाब, तीन छात्राओं समेत चार झुलसे

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2020 11:07 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 11:07 pm IST

एसपी ने बताया कि चार छात्र मामूली रूप से झुलस गए हैं और एक स्थानीय क्लीनिक में उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने हमले की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी।

Crime- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने तीन लड़कियों समेत चार सहपाठियों पर शनिवार को कथित रूप से तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना उत्पुर के एक स्कूल में शाम को हुई। पुलिस ने बताया कि दसवीं कक्षा की तीन छात्राएं और नौवीं कक्षा का एक छात्र तेजाब हमले के कारण झुलस गए। उन्होंने बताया कि हमलावर घटना के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि स्कूल वार्षिक व्यावहारिक परीक्षा के कारण शाम को खुला हुआ था। नौवीं कक्षा के पीड़ित छात्र ने बताया कि स्कूल बंद होने से कुछ ही देर पहले वरिष्ठ छात्र विज्ञान प्रयोगशाला से बाहर आया और उसने एक बीकर से उस पर तेजाब फेंक दिया। उसने बताया कि वह घटना के समय कक्षा के बाहर तीन लड़कियों के साथ बैठा था और कुछ तेजाब उन लड़कियों पर भी गिर गया।

हमीरपुर के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और वे सोशल मीडिया पर मौजूद खबरों के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि चार छात्र मामूली रूप से झुलस गए हैं और एक स्थानीय क्लीनिक में उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने हमले की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत