1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 3,993 पॉजिटिव मामले, अबतक कुल 17 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 3,993 पॉजिटिव मामले, अबतक कुल 17 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 11:54 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 11:54 pm IST

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामले 3,993 हैं, जिनमें 1,308 सक्रिय, 2,6 32 रिकवर और 17 मौतें शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

Himachal Pradesh Coronavirus cases till 15 August- India TV Hindi
Himachal Pradesh Coronavirus cases till 15 August Image Source : AP

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामले 3,993 हैं, जिनमें 1,308 सक्रिय, 2,6 32 रिकवर और 17 मौतें शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। 

इससे पहले शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 36 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,853 हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमन ने कहा कि राज्य में फिलहाल 1,325 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। 

राज्य में स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 2,474 हो गई है । वायरस 18 लोगों की जान ले चुका है और 34 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि नए मामलों में 12 मामले चंबा से, 10 मामले कुल्लू से, आठ सिरमौर से, दो-दो कांगड़ा और उना से, एक-एक मामला मंडी और लाहौल-स्पीति से है। 

धीमन ने बताया कि शुक्रवार को चंबा से 13, कांगड़ा से 12, सोलन से नौ, बिलासपुर से चार और मंडी से एक यानी कुल 39 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में सबसे अधिक 367 संक्रमित लोग सोलन में हैं। इसके बाद कुल्लू में 160, चंबा में 155, सिरमौर में 139, मंडी में 122, कांगड़ा में 80 लोग बीमारी से पीड़ित हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।