1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश ने कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने में कामयाबी हासिल कीः मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश ने कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने में कामयाबी हासिल कीः मुख्यमंत्री

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2020 05:40 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 05:40 pm IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने देश के अलग अलग रेड जोन से वापस आने वाले लोगों को संस्थागत पृथकवास में भेजकर कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने में कामयाबी हासिल की है।

Himachal Pradesh govt succeeded in preventing community spread of coronavirus: Jai Ram Thakur- India TV Hindi
Himachal Pradesh govt succeeded in preventing community spread of coronavirus: Jai Ram Thakur

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने देश के अलग अलग रेड जोन से वापस आने वाले लोगों को संस्थागत पृथकवास में भेजकर कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को रोकने में कामयाबी हासिल की है। यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि मई के पहले हफ्ते में कोरोना वायरस का सिर्फ एक सक्रिय मामला था जो अब बढ़कर 206 हो गए हैं, क्योंकि 1.70 लाख राज्य के मूल निवासी लौट आए हैं। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के फंसे हुए 51,015 लोगों को वापस लाने के लिए चार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सरकार ने 2200 बसों और 13 ट्रेनों की व्यवस्था की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।