1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोलन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 तक पहुंची, सेना के 13 जवान शामिल

सोलन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 तक पहुंची, सेना के 13 जवान शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2019 01:44 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 02:27 pm IST

ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंच गई है जिनमें 13 सेना के जवान और एक स्थानीय नागरिक है

Himachal Pradesh Solan hotel collapse- India TV Hindi
Himachal Pradesh Solan hotel collapse Image Source : ANI

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोलन के पास कुमारहट्टी में होटल गिराने के हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंच गई है जिनमें 13 सेना के जवान और एक स्थानीय नागरिक है। थोड़ी देर पहले 4 और शवों को मलबे से निकाला गया है। रविवार को सोलन में कुमारहट्टी-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चार मंजिला होटल गिर गया था।

जब यह हादसा हुआ होटल के अंदर 42 लोग मौजूद थे। इन 42 में 30 सेना के जवान और 12 आम नागरिक थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन द्वारा रविवार से ही राहत एवं बचाव कार्य  शुरू कर दिया गया था और मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया, हादसे में 14 लोगों की जान चली गई है जिनमें 13 सेना के जवान थे।

https://twitter.com/ANI/status/1150677313476075521

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को उस जगह का निरीक्षण किया जहां पर यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री ने उस अस्पताल का दौरा भी किया जहां पर घायलों का इलाज हो रहा है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत