1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: अवैध निर्माण हटाने गई महिला ऑफिसर की गोली मारकर हत्या

हिमाचल प्रदेश: अवैध निर्माण हटाने गई महिला ऑफिसर की गोली मारकर हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2018 08:39 pm IST,  Updated : May 01, 2018 08:39 pm IST

लेडी ऑफिसर आज नारायणी नाम के होटल में अवैध निर्माण हटाने गई थी। आरोप है कि महिला अधिकारी की कार्रवाई से नाराज होटल मालिक विजय ठाकुर ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Himachal Pradesh: Woman official shot dead by guest house owner during demolition drive in Kasauli- India TV Hindi
Himachal Pradesh: Woman official shot dead by guest house owner during demolition drive in Kasauli

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक लेडी ऑफिसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। असिस्सटेंट टाउन प्लानर के शैल बाला की एक होटल मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी है। लेडी ऑफिसर आज नारायणी नाम के होटल में अवैध निर्माण हटाने गई थी। आरोप है कि महिला अधिकारी की कार्रवाई से नाराज होटल मालिक विजय ठाकुर ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लेडी ऑफिसर शैल बाला को दो गोलियां लगीं और उनकी मौके पर मौत हो गई।

बताया जाता है कि  लेडी अफसर की हत्या करने के बाद आरोपी विजय ठाकुर वहां से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने जगह जगह नाकेबंदी कर दी है। आरोपी विजय ठाकुर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी की सूचना देनेवाले को एक लाख रूपये इनाम देने का ऐलान किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत