हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
Updates and Breaking News of October 22:
06:00 PM: सबरीमाला मंदिर विवाद मामले में सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ईश्वर को मिली जमानत
05:52 PM: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि भारत को कश्मीर मुद्दे को बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।खान की यह टिप्पणी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ स्थल पर एक विस्फोट में छह नागरिकों के मारे जाने के एक दिन बाद आयी है।
05:40 PM: वेतनभोगी और गैर वेतनभोगी श्रेणी के करदाताओं की संख्या में पिछले तीन साल के दौरान इजाफा हुआ है। साथ ही इस दौरान इनकी औसत आय भी बढ़ी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
05:28 PM: पेटीएम के तीन कर्मचारियों को कथित रूप से डेटा, गोपनीय सूचना लीक करने और मालिकों को 20 करोड़ रुपये के लिए ब्लैकमेल करने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया: नोएडा पुलिस
05:17 PM: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो यात्री बसों के बीच भिडंत में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
04:55 PM: अफगानिस्तान में तालिबान हमले में पुलिस प्रमुख व खुफिया प्रमुख की मौत, अमेरिकी जनरल जख्मी
04:31 PM: मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली चीन की कंपनी श्याओमी की स्मार्ट लाइटिंग इकाई ने सोमवार को भारतीय बाजार में प्रवेश की घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि उसने शुरुआत में चार उत्पाद बाजार में उतारे हैं। इसमें एक स्मार्ट लैंप, एक लाइट की पट्टी और दो स्मार्ट बल्ब हैं। इनकी कीमत 2,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच है।
04:09 PM: बलिया जिले के बैरिया थाने में जमीनी विवाद में हमला कराने की साजिश के आरोप में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध सोमवार को नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
15.48 PM: भारत और म्यामां के बीच सोने की कीमतों में बढ़ते अंतराल के साथ ही उस पर लगाये जाने वाले उच्च आयात शुल्क के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार इस पीली धातु की तस्करी में वृद्धि हुई है।
15.27 PM: सीबीआई ने अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ रिश्वत के आरोपों के संबंध में एजेंसी के पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया: अधिकारी
15.14 PM: अमृतसर ट्रेन हादसा: क्रार्यक्रम के आयोजक ने वीडियो जारी कर दी सफाई, कहा- कुछ लोग मुझे बदनाम कर रहे हैं
15.00 PM: हयात होटल में पिस्तौल लहराने के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आशीष पांडे
14.30 PM: केरल नन रेप केस के मुख्य गवाह की संदिग्थ परिस्थियों में मौत
13.35 PM: पिछले चार वित्त वर्षों में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में 80 प्रतिशत का इजाफा
13.10 PM: कुलगाम एन्काउंटर में 7 नागरिकों की मौत पर अलगाववादियों की कश्मीर हड़ताल, बंद रही दुकाने-पेट्रोल पंप
12.20 PM: दिल्ली के मोरी गेट की बस पार्किंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना
11.50 AM: पाकिस्तान में भीषण बस दुर्घटना, आमने-सामने की टक्कर में 19 लोगों की मौत
11.20 AM: पटाखों पर रोक वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को लेगा फैसला
10.30 AM: विधान परिषद सभापति के बेटे की हत्या, मां ने कबूला जुर्म
9.35 AM: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में 3.0 तीव्रता का भूकंप
9.30 AM: शबरीमाला मंदिर के कपाट 1 महीने के लिए बंद, अंदर नहीं जा सकीं महिलाएं
9.00 AM: नीति आयोग के चौथे लैक्चर में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी
8.30 AM: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर पांच दिन की इस्राइल यात्रा पर
7.45 AM: दिल्ली में आज नहीं चलेंगे ऑटो और टैक्सी, यूनियन ने की हड़ताल की घोषणा
7.30 AM: ओडिशा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पद्मलोचन पांडा और शुभांकर मोहापात्रा बीजेपी में हुए शामिल
6.30 AM: लगातार पांचवे दिन सस्ता हुआ तेल, पेट्रोल 81.44 रुपए और डीजल के दाम 75 से हुए कम
6.00 AM: दिल्ली में सोमवार को बंद रहेंगे 400 पेट्रोल पंप