1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Aug 26, 2021 11:43 pm IST

Breaking News in Hindi: इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं ।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं।

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

26 August Breaking News

Auto Refresh
Refresh
  • 6:02 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    राजस्थान काडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्रीमती नीना सिंह को सीआईएसफ में एडिशनल डीजी नियुक्त किया गया है। 

  • 6:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    जैसे हमने दिल्ली में अच्छी सड़कें, स्कूल और अस्पताल बनाएं। मुफ़्त में बिजली और साफ़ पानी दिया। वैसे ही हमारा मिशन है कि हम ऐसा पंजाब बनाए जहां सुख-शांति हो, सभी बच्चों को अच्छी और मुफ़्त शिक्षा मिले, अच्छा इलाज मिले: पंजाब के गुरुदासपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

  • 6:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हमें देश और लोगों के हित में एकजुट होकर काम करना है।उन्होंने मीटिंग में ''वेट एंड वॉच'' के लिए बोला है: अफ़ग़ानिस्तान के मामले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा सभी दलों के साथ की गई वार्ता के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली

  • 6:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    तेलंगाना में 1 सितंबर से स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं। हैदराबाद में स्कूलों के खुलने से पहले सैनीटाइजेशन और दूसरी ज़रूरी तैयारियां की जा रही हैं। एक स्कूल प्रधानाचार्या ने बताया, "हम बहुत उत्साहित हैं। पिछले 14 महीनों से बच्चे स्कूलों से दूर हैं, उनकी पढ़ाई पर काफी असर पड़ा है।"

  • 6:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    इस क्रांति के 3 भाग हैं जिसमें पहला भाग व्यापार करने में आसानी हो, दूसरा भाग है जिसमें सारे फ़िज़ूल की स्वीकृति को निकालना और तीसरे भाग व्यापार में प्रवेश बाधाओं को हटाना: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

  • 6:00 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    आज भारत सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई ड्रोन पॉलिसी की घोषणा कर रही है ये ड्रोन पॉलिसी स्वयं में एक इतिहास रचेगी, भारत की 21वीं सदी की सोच और विचारधारा के लिए। हमारी सोच है एक इकोसिस्टम भारत में बने जिसके आधार पर एक क्रांति भारत में आए: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    सुरक्षा के फीचर्स 'नो परमिशन - नो टेक-ऑफ' एक OTP की तरह होते हैं। रियल टाइम ट्रैकिंग व्हीकल, जियो फेंसिंग ये सब नियम भविष्य में हम निर्धारित करेंगे: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    DGCA की संस्था किसी भी ड्रोन का निरीक्षण कर सकती है। अगर किसी राज्य को लगे कि सीमित समय के लिए किसी क्षेत्र को रेड ज़ोन में परिवर्तित करना है जहां फ्लाइंग अनुमति के बिना वर्जित है, तो राज्य उस क्षेत्र को 48 घंटे के लिए रेड ज़ोन में परिवर्तित कर सकता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    देश की सुरक्षा के मद्देनज़र हमने 6 नियम बनाए हैं। आपके ड्रोन का आकार जो भी हो उसे रजिस्टर करना ज़रूरी है। सभी ड्रोन मालिकों को आधार और पासपोर्ट डिटेल देनी होगी। हमारी सुरक्षा एजेंसियों को डिजिटल स्काई प्लेटफार्म का डायरेक्ट एक्सेस दिया जाएगा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 46,000 नए मामले सामने आए। इनमें से 58% मामले केरल से सामने आए हैं। बाकी राज्यों में अभी भी कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण #COVID19

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    भारत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जिसमें कोविड के सक्रिय मामले 10,000 से 1,00,000 के बीच हैं। देश में कुल सक्रिय मामलों का केरल में 51%, महाराष्ट्र में 16% और बाकी 3 राज्य(कर्नाटक, तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश) का 4%-5% योगदान है: राजेश भूषण

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हमने अब तक 46.69 करोड़ लोगों को देशभर में कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ दी है इनमें से 13.70 करोड़ लोगों को दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है। कुल 60 करोड़ से ज़्यादा डोज़ लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटों में 80 लाख डोज़ दी हैं। आज अब तक 47 लाख डोज़ दी गई: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण

  • 5:55 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    ढाई साल के फॉर्मूले की बात तो पार्टी ने कभी भी नहीं कही। मीडिया में बात चल रही थी: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने दिल्ली दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर बोलते हुए

  • 5:55 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    हाई कमांड तय करता है कि पार्टी में किसको क्या काम करना है। कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलते है तो क्या कप्तान बनने की बात दिमाग में नहीं आती, हर आदमी के मन में ये बात आती है: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने दिल्ली दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ CM बनने की इच्छा पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत