1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदू सेना ने चीनी दूतावास के बाहर लगाया 'हिंदी-चीनी बाय बाय' का पोस्टर

हिंदू सेना ने चीनी दूतावास के बाहर लगाया 'हिंदी-चीनी बाय बाय' का पोस्टर

 Reported By: IANS
 Published : Jun 23, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Jun 23, 2020 03:28 pm IST

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद और गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद, हिंदू सेना नामक संगठन ने दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के साइनबोर्ड पर चीन विरोधी पोस्टर चिपका दिए।

हिंदू सेना ने चीनी...- India TV Hindi
हिंदू सेना ने चीनी दूतावास के बाहर लगाया 'हिंदी-चीनी बाय बाय' का पोस्टर Image Source : IANS PHOTO

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद और गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद, हिंदू सेना नामक संगठन ने दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के साइनबोर्ड पर चीन विरोधी पोस्टर चिपका दिए। राष्ट्रीय राजधानी के पंचशील पार्क क्षेत्र में स्थित दूतावास के साइनबोर्ड पर लगाए गए इस पोस्टर पर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं 'चीन गद्दार है', और 'हिंदी-चीनी बाय-बाय' लिखा है।

15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए और कुछ घायल हो गए। इसके बाद से ही देशवासियों के बीच चीन के प्रति गुस्सा और चीन विरोधी भावना देखने को मिल रही है।

देश के विभिन्न हिस्सों में चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए भी आह्वान किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत