1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की कॉल के बाद मचा हड़कंप

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की कॉल के बाद मचा हड़कंप

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jun 14, 2021 12:23 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 12:23 pm IST

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक विमान में बम के फोन से सनसनी फैल गई। शख्स ने विमान में बैठकर ही पुलिस को फोन किया था।

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट...- India TV Hindi
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की कॉल के बाद मचा हड़कंप Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक विमान में बम के फोन से सनसनी फैल गई। शख्स ने विमान में बैठकर ही पुलिस को फोन किया था। सुबह करीब 7:45 बजे पुलिस को फोन आया। पुलिस ने फोन करने वाले को पकड़ा है जिसका नाम आकाश दीप है। आकाशदीप अपने पिता के साथ स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली से पटना जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने फ्लाइट को रोका और जांच की। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से पटना भेजा जा गया। पुलिस अधिकारी फोन करने वाले आकाशदीप से पूछताछ कर रहे है। पुलिस को शुरुआती जांच में हॉक्स कॉल लग रही है। आरोपी के पिता का कहना है कि उसके बेटे की मानसिक हालात कमजोर है।  

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत