1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Calendar 2021: साल 2021 का कैलेंडर, देखें किस दिन हैं छुट्टी, कब है होली, दीवाली

Calendar 2021: साल 2021 का कैलेंडर, देखें किस दिन हैं छुट्टी, कब है होली, दीवाली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 06:23 pm IST

अब नया साल 2021 आने वाला है। कोरोना वायरस के कारण 2020 हम सबके लिए काफी जटील रहा। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण आप कही घूमने नही जा पाएं ना ही बाहर निकल कर ठीक से मौज मस्ती कर पाए होंगे।

Calendar 2021: साल 2021 का कलेंडर, देखें किस दिन हैं छुट्टी, कब है होली, दीवाली- India TV Hindi
Calendar 2021: साल 2021 का कलेंडर, देखें किस दिन हैं छुट्टी, कब है होली, दीवाली Image Source : FILE

नई दिल्ली: अब नया साल 2021 आने वाला है। कोरोना वायरस के कारण 2020 हम सबके लिए काफी जटील रहा। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण आप कही घूमने नही जा पाएं ना ही बाहर निकल कर ठीक से मौज मस्ती कर पाए होंगे। ऐसे में 2021 में कौनसे महीने में कितनी छुट्टियां है और वह किस दिन है। 2021 में रविवार को कौनसी छुट्टी पड़ रही है। इसकी जानकारी भी हम इस खबर में आपने बताने जा रहे है। 

जनवरी: जनवरी महीने में केवल एक छुट्टी होगी और रिपब्लिक डे की होगा। 2021 में 26 जनवरी को मंगलवार पड़ रहा है। अगर आप सिर्फ सोमवार की छुट्टी लेते है तो आप 4 दिन की छुट्टी प्लॉन करके कही घुमने जा सकते है।

फरवरी: फरवरी महीने में इससाल कोई छुट्टी नही है। 

मार्च: मार्च महीने में आपको 2 छुट्टियां मिलेंगी। 2021 में 11 मार्च (गुरुवार) को महाशिवरात्रि और 28 मार्च (रविवार) को होली है। 

अप्रैल: अप्रैल महीने में 2 अप्रैल (शुक्रवार) के दिन गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल (बुधवार) को अंबेडकर जयंती और 21 अप्रैल (बुधवार) को राम नवमी है। 

मई: मई महीने में 12 मई (बुधवार) को ईद-उल-फितर की छुट्टी रहेगी। 26 मई (बुधवार) को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी होगी। 

जून: जून महीने में कोई छुट्टी नहीं है।

जुलाई: जुलाई महीने में 21 जुलाई (बुधवार) को ईद-उल जुहा (बकरीद) की छुट्टी है।

अगस्त: अगस्त महीने में 15 अगस्त (रविवार) को छुट्टी रहेगी। 19 अगस्त (गुरुवार) को मुहर्रम की छुट्टी है। 30 अगस्त (सोमवार) को जन्माष्टमी की छुट्टी होगी। 

सितंबर: सितंबर महीने में कोई छुट्टी नहीं है। 

अक्टूबर: अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर (शनिवार) को गांधी जयंती की छुट्टी। 7 अक्टूबर (गुरुवार) को अग्रसेन जयंती की छुट्टी। 15 अक्टूबर (शुक्रवार) को दशहरे की छुट्टी। 19 अक्टूबर (मंगलवार) को ईद की छुट्टी और 20 अक्टूबर (बुधवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी रहेगी।

नवंबर: नवंबर महीने में 4 नवंबर को दीपावली (गुरुवार) की और 10 नवंबर (बुधवार) को छठ की छुट्टी होगी। 

दिसंबर: दिसंबर महीने में एक छुट्टी रहेगी और वह होगी 25 दिसंबर (शनिवार) को। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत