1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: चंद्रपुर में ट्रक-वैन की भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में ट्रक-वैन की भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2018 08:42 am IST,  Updated : Dec 09, 2018 08:43 am IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ट्रक और वैन की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। मरने वालों में नाबालिग और महिलाएं भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र के...- India TV Hindi
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ट्रक और वैन की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। Image Source : ANI

नागपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ट्रक और वैन की टक्कर में शनिवार को सात महिलाओं और दो नाबालिगों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई जब 14 लोगों को लेकर जा रही वैन रात करीब 9:30 बजे कोरपना-वानी रोड से गुजर रही थी। 

चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने बताया कि शुरुआती सूचना के मुताबिक हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इसके बाद मिली अपडेट में पता चला कि हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है।​

मौके पर मौजूद रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में सात महिलाएं, वैन ड्राइवर, तीन साल का एक बच्चा और एक अन्य नाबालिग मारे गए है। हासदे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि एक साल के एक बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

(इनपुट- भाषा और ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत