1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोबाइल पर पोर्नोग्राफ़ी देखना पड़ सकता है मंहगा

मोबाइल पर पोर्नोग्राफ़ी देखना पड़ सकता है मंहगा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2015 02:16 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 02:16 pm IST

भारत उन चंद देशों में है जहां पोर्नोग्राफ़ी खूब देखी जाती है। पहले लोग कंप्यूटर पर इसे देखते थे जिसके लिये ज़ाहिर प्राईवेसी की ज़रुरत होती थी लेकिन मोबाइल इंटरनेट की वजह से अब आप

mobile- India TV Hindi
mobile

भारत उन चंद देशों में है जहां पोर्नोग्राफ़ी खूब देखी जाती है। पहले लोग कंप्यूटर पर इसे देखते थे जिसके लिये ज़ाहिर प्राईवेसी की ज़रुरत होती थी लेकिन मोबाइल इंटरनेट की वजह से अब आप कहीं भी किसी समय भी पोर्नोग्राफ़ी देख सकते हैं।

इस सुविधा से अगर आपको लगता है कि किसी को पता भी नहीं चलेगा तो आप ग़लत हैं। आपके मोबाइल सर्विस ऑपरेटर और जो भी ऐप अपने डाउनलोड किये हुए हैं और जो आपकी ब्राउज़िंग पर नज़र रखते हैं उन्हें पता चल जाता है।

ये आपके लिए सिक्योरिटी और प्राइवेसी का भी मामला है जिसकी अनदेखी नहीं करना चाहिए।

आपकी ऑनलाइन आदतों पर कई कंपनियों की नज़र रहती है। ये कंपनियां ये पता करती हैं कि आपको कैसे विज्ञापन ऑनलाइन दिखाए जाने चाहिए।

अगर आपकी पोर्न वेबसाइट के बारे में जानकारी किसी को मिल रहा हो तो आपके लिए परेशानी हो सकती है लेकिन प्राइवेट ब्राउज़िंग या कुकीज़ डिलीट कर देने से आप ऑनलाइन ट्रैकिंग से बच सकते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार पोर्नोग्राफी देखने से कई अब ख़तरे बढ़ रहो हैं। ऐशले मैडिसन नाम के वेबसाइट के डेटा लीक होने के बाद लाखों लोगों के नाम सामने आये थे जिसमें भारत के भी लोगों के नाम थे। इसके बाद कुछ आत्महत्या के भी मामले सामने आये और कुछ लोगों को ब्लैकमेल का भी सामना करना पड़ा।

जो लोग पोर्न देखने के लिए पैसे देने को तैयार होते हैं उनपर चोर उचक्कों की भी नज़र होती है। किसी अनजाने वेबसाइट पर अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड डिटेल दे देंगे तो आपको पता नहीं उसका कैसे कैसे इस्तेमाल हो सकता है.

कभी कभी ऐसे वेबसाइट पर जाने के बाद एक अंजानी सी फ़ाइल आपके कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाता है जो आपके कंप्यूटर को लॉक कर देती है। उसके बाद उन्हें पैसे देने पर ही आपके कंप्यूटर का पासवर्ड मिलता है।

इसी तरह कई देशों में चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी के ख़िलाफ़ क़ानून बहुत सख़्त है। अगर आपके कंप्यूटर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी के फ़ाइल मिल गए तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

आपके जाने बिना, हैकर्स चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी के वीडियो आपके कंप्यूटर पर एक वायरस के ज़रिये स्टोर कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो परेशानी सिर्फ़ आपको झेलनी पड़ेगी क्योंकि सबूत आपके ख़िलाफ़ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत