1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JOB TIPS : करियर में करने जा रहे हैं बदलाव! तो इन 9 बातों को कभी ना भूलें

JOB TIPS : करियर में करने जा रहे हैं बदलाव! तो इन 9 बातों को कभी ना भूलें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2016 02:52 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 02:52 pm IST

नई दिल्ली: बहुत से लोग होते हैं जो अपना करियर बदलने की सोचते हैं लेकिन उन्हें यह पती नहीं होता कि वह किसे चुने। करियर बदलने के दो कारण होते हैं या तो आप अपने

job
job

5. त्याग करने को तैयार रहें:
अगर करियर बदलना इतना ही आसान होता तो हर कोई इसे बदल सकता। लेकिन यह आसान नहीं होता आप जो चीज पाना चाहते है उसके लिए आपको बलिदान देना पड़ता है। आपको नई नौकरी के लिए कुछ त्याग देने होते हैं। जब आप अपना करियर बदलते हैं तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो उसके लिए तैयार रहें।

6.  नए करियर के लिए आधार तैयार करें:
अगर आप अपने चुने हुए करियर में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो प्रशिक्षण और कुशलता से आपको अपना ज्ञान बढ़ाने की जरूरत होगी। आपको इंडस्ट्री में बाकी लोगों से भी बात करनी होगी।

7. इंडस्ट्री के जाने माने प्रोफेशनल्स के साथ संपर्क बढ़ाएं:
अगर आप अपना करियर बदलना चाहते हैं तो आपको लोगों से संपर्क बढ़ाने होंगे। जितने ज्यादा लोगों से आपके संपर्क होंगे आपको करियर बदलने में उतनी ही आसानी होगी। करियर बदलने से पहले कुछ प्रोफेशनल लोगों से सलाह ले लें। प्रोफेशनल इवेंट्स में हिस्सा लें।

8. नौकरी की तलाश शुरू करें:
ध्यान से योजना बनाने और तैयारी करने के बाद नौकरी ढ़ूढ़ना शुरू करें। नौकरी ढ़ढूने से ज्यादा मुश्किल योजना बनानी होती है। तो अब जॉब खोजने की तैयारी करें। अगर आप तैयार हैं तो आपको नई नौकरी खोजने से कोई नहीं रोक सकता हैं। लेकिन आपको उसके लिए कुछ त्याग तो देने ही होंगें।

9. परिवर्तन करें:
जब आपको लगे कि सभी चीजें ठीक से काम कर रही हैं तो आप अब जॉब छोड़ सकते हैं। करियर बदलने से आपकी लाइफ तो बदलेगी ही लेकिन आपको इस बात की खुशी होगी की आप जो काम करना चाहते हैं वह आपको मिल गया हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत