1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वैक्सीन के लिए 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानिए डिटेल

कोरोना वैक्सीन के लिए 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानिए डिटेल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2021 08:48 am IST,  Updated : Apr 28, 2021 08:50 am IST

आज से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल (http://cowin.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

कोरोना वैक्सीन के लिए 18 साल से ज्यादा की उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानिए डिटेल- India TV Hindi
कोरोना वैक्सीन के लिए 18 साल से ज्यादा की उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानिए डिटेल Image Source : FILE

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर के बीच एक अच्छी खबर ये है कि आज से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल (https://cowin.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस आयु वर्ग के लोग के यदि प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाना चाहेंगे तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। 45 वर्ष से कम उम्र के लोग राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स में वैक्सीन लगवाने के लिए भी पात्र होंगे। 

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ राज्यों को 400 रुपये प्रति खुराक और प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये प्रति खुराक उपलब्ध होगा जबकि भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सीन’ राज्यों को 600 रुपये प्रति खुराक और प्राइवेट अस्पतालों को 1200 प्रति खुराक मिलेगा। 

इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने भी लोगों से अपील की है कि 18 साल से ज्यादा उम्र वाले वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कराएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आपका सुरक्षा कवच है। अगर इन्फ़ेक्शन हो भी गया तो जानलेवा नहीं होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि प्रत्येक प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर को एक मई से आरंभ हो रहे वैक्सीनेशन अभियान के मद्देनजर कोविन पोर्टल पर टीकों के प्रकार, उनकी कीमतें और उपलब्ध वैक्सीन की संख्या के बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए कोविन पोर्टल पर बदलाव किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘‘वैक्सीन के प्रकार और उसकी कीमत कोविन पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे ताकि लोग रजिस्ट्रेशन के समय अपनी सुविधानुसार चयन कर सकें।’’ पत्र में उन्होंने बताया कि प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत