1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस से पहले असम में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक जब्त

स्वतंत्रता दिवस से पहले असम में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक जब्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2020 09:08 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 09:08 pm IST

स्वतंत्रता दिवस से पहले असम के उदलगुड़ी जिले में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

Huge cache of arms, explosives seized in Assam ahead Independence Day- India TV Hindi
Huge cache of arms, explosives seized in Assam ahead Independence Day Image Source : ANI

गुवाहाटी। स्वतंत्रता दिवस से पहले असम के उदलगुड़ी जिले में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी और उदलगुड़ी पुलिस के संयुक्त अभियान में जिले के विभिन्न स्थानों से बृहस्पतिवार रात यह जखीरा जब्त किया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, '' इसका संबंध एनडीएफबी (नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड) से होने का संदेह है। आगे की जांच जारी है।'' पुलिस कार्रवाई के दौरान दो एके-47 राइफल, पांच एके-56 राइफल, दो एम-16 राइफल, एक एयर गन, सात 9एमएम पिस्तौल, 23 मैगजीन, पांच ग्रेनेड, पांच बम और सात 40एमएम ग्रेनेड बरामद किए गए।

अधिकारी ने कहा कि भारी मात्रा में गोला-बारूद और 20 किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि इन बरामदगी के बाद राज्य में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत