1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हुर्रियत पर अब इनकम टैक्‍स की नकेल, सैयद अली शाह गिलानी का दिल्‍ली स्थित आवास सीज़

हुर्रियत पर अब इनकम टैक्‍स की नकेल, सैयद अली शाह गिलानी का दिल्‍ली स्थित आवास सीज़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2019 01:40 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 02:32 pm IST

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस पर कानूनी शिकंजे के साथ अब इनकम टैक्स विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Hurriyat - India TV Hindi
Hurriyat 

हुर्रियत कॉन्‍फ्रेंस पर कानूनी शिकंजे के साथ अब इनकम टैक्‍स विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज इनकम टैक्‍स विभाग ने हुर्रियत के चेयरमैन और अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का दिल्‍ली स्थित आवास को सीज़ कर दिया है। गिलानी का यह आवास दिल्‍ली के मालवीय नगर स्थित खिड़की एक्‍सटेंशन में स्थित है। इस आवास में गिलानी के साथ ही उसके दामाद की भी हिस्‍सेदारी बताई जा रही है। 

आयकर विभाग के अनुसार गिलानी पर 1996-97 से लेकर 2001-2002 से लेकर 3.62 करोड़ से अधिक की देनदारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत