1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पति ने सरेराह पत्नी पर पेट्रोल डालकर जला दिया जिंदा , लोग बने रहे मूकदर्शक

पति ने सरेराह पत्नी पर पेट्रोल डालकर जला दिया जिंदा , लोग बने रहे मूकदर्शक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2018 11:24 pm IST,  Updated : May 01, 2018 11:24 pm IST

जब महिला जल रही थी तब वहां कई लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। महिला को जलाए जाने के दौरान सभी मूकदर्शक बने रहे।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर में एक 29 वर्षीय दलित महिला को उसके पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। दिल दहलाने वाली यह घटना सरेआम हुई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हो सकता है कि पति ने यह अपराध महिला द्वारा तलाक मांगने पर किया हो। हत्या के बाद से वह फरार है।एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, यह घटना रविवार को जितू नाम की महिला के कुदुंबश्री बैठक (महिलाओं की एक बैठक) से निकलने के दौरान हुई। उसके पति विराज ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "कुदुंबश्री कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्राम परिषद के सदस्य मौके पर मौजूद थे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। महिला को जलाए जाने के दौरान सभी मूकदर्शक बने रहे।"

उसके पिता ने उसे बचाने की कोशिश की और उसे अस्पताल ले गए। वह भी बचाने के दौरान झुलस गए। पुलिस ने कहा कि अक्सर झगड़ा होने की वजह से दंपति कुछ समय पहले अलग हो गए थे। दंपति की कोई संतान नहीं है। इनके तलाक की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। पुलिस को संदेह है कि विराज मुंबई में हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत