हैदराबाद: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज एक हादसे में बाल-बाल बच गए। तेलंगाना दौरे पर गए नड्डा हैदराबाद के बीजेपी दफ्तर में लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे कि अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और लिफ्ट पहली मंजिल से बेसमेंट में जा गिरी। लिफ्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के समेत पांच लोग सवार थे। राहत की बात ये रही की किसी को भी इस हादसे में चोट नहीं आई।
हादसे के बाद जे पी नड्डा समेत सभी को लिफ्ट से सुरक्षित निकाल लिया गया है। झटके से लिफ्ट फिलसने की वजह से नेताओं ने पैर में हल्के दर्द शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
देखे वीडियो-