1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद के एग्जिबिशन ग्राउंड्स में लगी भीषण आग, कई स्टॉल जलकर खाक

हैदराबाद के एग्जिबिशन ग्राउंड्स में लगी भीषण आग, कई स्टॉल जलकर खाक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2019 10:59 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 10:59 pm IST

हैदराबाद के प्रदर्शनी मैदान में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दम घुटने के कारण कम से कम दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ स्टॉल भी जलकर खाक हो गए।

A fire has broken out in a stall at the All India...- India TV Hindi
A fire has broken out in a stall at the All India Industrial Exhibition in Nampally, Hyderabad

हैदराबाद: शहर के प्रदर्शनी मैदान में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दम घुटने के कारण कम से कम दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ स्टॉल भी जलकर खाक हो गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दकमल की गाड़ियां भेजी गईं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आपदा प्रतिक्रिया बल को भी काम में लगाया गया।

पता चला है कि एक स्टॉल में आग लगी थी जिसके बाद यह दूसरे स्टॉल तक फैल गई। इसकी वजह से वहां आए लोगों के बीच दहशत फैल गई।

अखिल भारतीय औद्योगिक प्रदर्शनी ‘नुमाइश’ की शुरुआत एक जनवरी को हुई थी। यह प्रदर्शनी 45 दिनों तक चलेगी। हर साल यहां अपना स्टॉल लगाने देश के कोने कोने से लोग आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत