1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छुट्टी पर गए हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति, छात्रों का प्रदर्शन जारी

छुट्टी पर गए हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति, छात्रों का प्रदर्शन जारी

 Written By: IANS
 Published : Jan 24, 2016 07:02 pm IST,  Updated : Jan 24, 2016 07:03 pm IST

हैदराबाद: हैदराबाद विश्वविद्यालय के पांच दलित छात्रों के निलंबन और उनमें से एक छात्र रोहित वेमुला द्वारा 17 जनवरी को आत्महत्या करने के मामले में परेशानी में घिरे विश्वविद्यालय के कुलपति पी. अप्पा राव छुट्टी

rohit vemula- India TV Hindi
rohit vemula

हैदराबाद: हैदराबाद विश्वविद्यालय के पांच दलित छात्रों के निलंबन और उनमें से एक छात्र रोहित वेमुला द्वारा 17 जनवरी को आत्महत्या करने के मामले में परेशानी में घिरे विश्वविद्यालय के कुलपति पी. अप्पा राव छुट्टी पर चले गए हैं।

विश्वविद्यालय ने रविवार को घोषणा की कि कुलपति की अनुपस्थिति में वरिष्ठतम प्रोफेसर विपिन श्रीवास्तव यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कुलपति पी. अप्पा राव को हटाने की मांग कर रहे आंदोलनकारी छात्र झुकने को तैयार नहीं हैं और उनका प्रदर्शन जारी है।

इसी बीच विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने रविवार को जारी आदेश में चार विद्यार्थियों का निलंबन वापस लेने की बात कही है। कार्यकारी परिषद ने गुरुवार को ही चारों छात्रों का निलंबन वापस लेने का निर्णय लिया था।

हालांकि इस फैसले के बाद भी कुलपति को हटाने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत