
आतंकी ने कहा कि वह हिंदुओं को मारने आया था। उसने कहा मुझे यहा आए 12 दिन हो गए है। इतने दिन हम जंगल में घूमते रहे। नवेद ने बताया मै पाकिस्तान से हूं। मेरा साथी गोलाबारी में मारा गया लेकिन मै बच गया। अगर मैं मारा जाता तो यह अल्ला का करम होता। यह करने में मजा आता है।
BSF अधिकारी ने कहा दो बहादुर जवानो ने बचाई 44 लोगों की जान-
BSF के DG डीके पाठक ने हमले के इनपुट से किया इनकार। शहीद जवानों की तारीफ में कहा, रॉकी और शिवेंदु ने अकेले ही जान पर खेलकर 44 लोगों की जान बचाई। DG ने यह भी कहा कि उन्हें हमले का कोई अलर्ट नही मिला था।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा शहीद हुए जवानों को दिया जाएगा वीरता पुरस्कार-
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में उधमपुर आतंकवादी हमले पर बयान देते हुए हमले की निंदा की है। राजनाथ सिंह ने कहा हमले में शहीद हुए जवानों को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा और आतंकियों को पकड़ने वालों मिलेगा पूरा सम्मान दिया जाएगा।