1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गजेंद्र चौहान ने FTII अध्यक्ष पद छोड़ने से किया इंकार

गजेंद्र चौहान ने FTII अध्यक्ष पद छोड़ने से किया इंकार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2015 08:14 am IST,  Updated : Jul 11, 2015 08:14 am IST

मुम्बई: FTII अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति के खिलाफ और इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों से अविचलित गजेंद्र चौहान ने शुक्रवार को कहा कि वह अपना पद नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उनका चयन

गजेंद्र चौहान ने FTII ...- India TV Hindi
गजेंद्र चौहान ने FTII अध्यक्ष पद छोड़ने से किया इंकार

मुम्बई: FTII अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति के खिलाफ और इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों से अविचलित गजेंद्र चौहान ने शुक्रवार को कहा कि वह अपना पद नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उनका चयन सरकार ने किया है।

पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (FTII) के संचालन परिष्द के नये अध्यक्ष के रूप में पिछले महीने उनकी नियुक्ति से एक नया विवाद शुरू हो गया है क्योंकि छात्र कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं और शैक्षिक कार्य छोड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि उनमें संस्था का नेतृत्व करने का ‘कद और दृष्टि’ की कमी है।

उन्होंने कहा, ‘मैं सेवानिवृत्ति किससे लूं? एक कलाकार कैसे सेवानिवृत्त हो सकता है? मुझे यह समझ में नहीं आता मेरी नियुक्ति सरकार के विचार से हुई है। सरकार मुझे जो भी आदेश देगी उसका मैं पालन करूंगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मेरी योग्यता की जांच की है और उसके बाद यह काम सौंपा है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला है कि कुछ समाचार चैनल ऐसी खबरें चला रहे हैं कि मैंने यह कहा है कि अनुपम खेर और रिषि (कपूर) कौन हैं! मैंने यह कभी नहीं कहा। मैं इससे पूरी तरह से इनकार करता हूं और मेरे मन में उनके लिए सम्मान है। एक लोकतांत्रिक देश होने के नाते दोनों को अपने विचार रखने का अधिकार है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत