1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इजरायल से 100 से भी ज्यादा स्पाइस बम खरीदेगी IAF, बालाकोट एयर स्ट्राइक में इन्हीं बमों का किया गया था इस्तेमाल

इजरायल से 100 से भी ज्यादा स्पाइस बम खरीदेगी IAF, बालाकोट एयर स्ट्राइक में इन्हीं बमों का किया गया था इस्तेमाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2019 09:41 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 09:46 pm IST

भारतीय वायुसेना ने इजरायल से 300 करोड़ रुपये की डील साइन की है। यह डील 100 से ज्यादा स्पाइस बम खरीदने के लिए है।

AIR FORCE- India TV Hindi
इजरायल से 100 से भी ज्यादा स्पाइस बम खरीदेगी IAF Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने इजरायल से 300 करोड़ रुपये की डील साइन की है। यह डील 100 से ज्यादा स्पाइस बम खरीदने के लिए है। हाल ही में बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के मदरसे पर की गई एयर स्ट्राइक के लिए भारतीय वायुसेना ने इसी बम का इस्तेमाल किया था। 

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बदले की कार्रवाई की थी। 26 फरवरी को वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के उस मदरसे को तबाह कर दिया था, जहां से आतंक फैलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी। भारत की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों में तनाव काफी बढ़ गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत