1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव को दुर्घटनावश गोली लगी

वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव को दुर्घटनावश गोली लगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2018 10:56 am IST,  Updated : Sep 27, 2018 10:56 am IST

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही बीएस देव का राफेल डील विवाद पर बयान सामने आया था। उन्होंने राफेल विमान की जमकर तारीफ की थी।

वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव को दुर्घटनावश गोली लगी- India TV Hindi
वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव को दुर्घटनावश गोली लगी Image Source : PTI

नयी दिल्ली: भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एस बी देव की जांघ में बुधवार को गोली लग गई। सूत्रों ने कहा कि ऐसा समझा जा रहा है कि उनके ही हाथों से दुर्घटनावश चली गोली जांघ में लग गई। उन्होंने कहा कि एयर मार्शल को फौरन दिल्ली में सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई। उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने जुलाई में वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था। एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था। वह नेशनल डिफेंस अकादमी और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही बीएस देव का राफेल डील विवाद पर बयान सामने आया था। उन्होंने राफेल विमान की जमकर तारीफ की थी।

उन्होंने कहा था कि राफेल सौदे की आलोचना करने वाले लोगों को निर्धारित मानदंडों और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए। राफेल एक बेहतरीन विमान है. यह काफी सक्षम विमान है वायुसेना इसे उड़ाने की प्रतीक्षा कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत