1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुदकुशी से पहले IAS अफसर का आखिरी वीडियो, 'जिंदगी से खुश नहीं हूं'

खुदकुशी से पहले IAS अफसर का आखिरी वीडियो, 'जिंदगी से खुश नहीं हूं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2017 08:53 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 09:55 pm IST

बक्सर के डीएम मुकेश पांडे का खुदकुशी से पहले रिकॉर्ड किया गया 5 मिनट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी खुदकुशी के कदम के बारे में विस्तार से बताया।

Buxar DM last video- India TV Hindi
Buxar DM last video

नई दिल्ली: बक्सर के डीएम मुकेश पांडे का खुदकुशी से पहले रिकॉर्ड किया गया 5 मिनट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी खुदकुशी के कदम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपना परिचय दिया और परिवार के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद में उन्होंने कहा कि बक्सर के सर्किट हाउस में मैं यह वीडियो बना रहा हूं और मैंने फैसला कर लिया है कि मैं दिल्ली में जाकर सुसाइड कर लूंगा।

मुकेश पांडे ने बताया कि वे परिवार में चल रही तनातनी से काफी परेशान हैं। पत्नी और माता-पिता के बीच अक्सर तनातनी रहती है। उन्होंने कहा कि पत्नी और उनके स्वभाव में काफी अंतर है। मैं इंट्रोवर्ट हूं जबकि मेरी पत्नी एक्सट्रोवर्ट है। दोनों एकदूसरे के बिल्कुल विपरीत स्वभाव के हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है बल्कि इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं।

मुकेश पांडे ने बताया कि वो चाहते थे कि सबकुछ छोड़ कहीं चले जाएं लेकिन कहीं चले जाना भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि मैं जो भी कदम उठा रहा हूं वो कायराना है लेकिन इसके सिवा मेरे पास कोई विकल्प भी नहीं है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत