1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में अगले 4 दिन हो सकती है लगातार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में अगले 4 दिन हो सकती है लगातार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2018 09:27 am IST,  Updated : Jul 09, 2018 09:28 am IST

मौसम विभाग ने मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी 4 दिन लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है...

दिल्ली में बारिश का...- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी (Photo,PTI)

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी 4 दिन लगातार तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार से बारिश होने की संभावना है।

रविवार को दिल्ली के आयानगर का तापमान सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, वही पालम में 41.1 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से ज्यादा था। मौसम विभाग ने मंगलवार से लगातार 4 दिन तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार  को तापमान के अधिकतम 39 डिग्री के आसपास बने रहने का अनुमान है।

इसके अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना समेत बिहार के तराई क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर बना चक्रवाती सिस्टम और सशक्त होकर अब निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ के पास एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इससे ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत