1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इमरान खान, बिलावल ने किया PM मोदी की यात्रा का स्वागत

इमरान खान, बिलावल ने किया PM मोदी की यात्रा का स्वागत

 Written By: IANS
 Published : Dec 26, 2015 02:22 pm IST,  Updated : Dec 26, 2015 02:22 pm IST

इमरान खान और बिलावल भुट्टो ने PM नरेंद्र मोदी की यात्रा का स्वागत किया।

modi nawaz- India TV Hindi
modi nawaz

लाहौर: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा का स्वागत किया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुद्दों का हल दोनों देशों के बीच केवल वार्ता है। उन्होंने कहा कि मोदी की शुक्रवार की यात्रा स्वागतयोग्य है।

काबुल से स्वदेश लौटते हुए मोदी लाहौर में लगभग दो घंटे रुके और उन्होंने वहां अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

इमरान खान ने कहा कि उन्होंने भी भारत की अपनी हालिया यात्रा के दौरान मोदी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था। खान ने कहा कि दोनों देशों की सरकारों के प्रमुखों के बीच बैठकों का द्विपक्षीय संबंधों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान और भारत के संबंधों में सुधार जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत