1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PHOTOS: आरक्षण की मांग पर गुजरात में हिंसा, 13 की मौत

PHOTOS: आरक्षण की मांग पर गुजरात में हिंसा, 13 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2015 11:05 pm IST,  Updated : Aug 27, 2015 11:32 am IST

नई दिल्ली: गुजरात के कई इलाकों में आज तेरह साल के बाद कफ्यू लगा। कल रात हुई हिंसा के बाद गुजरात में तनाव बना हुआ है। कल रात से अबतक अलग अलग इलाकों में पुलिस

PHOTOS: आरक्षण की मांग पर...- India TV Hindi
PHOTOS: आरक्षण की मांग पर गुजरात में हिंसा, 13 की मौत

नई दिल्ली: गुजरात के कई इलाकों में आज तेरह साल के बाद कफ्यू लगा। कल रात हुई हिंसा के बाद गुजरात में तनाव बना हुआ है। कल रात से अबतक अलग अलग इलाकों में पुलिस फायरिंग में सात लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा के बाद अहमदाबाद, सूरत, मेहसाणा के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। रिजर्वेशन की मांग कर रहे गुजरात के पटेल समुदाय ने आज राज्य बंद रखा।

इस दौरान गुजरात के कई जिलों में हिंसा हुई। अहमदाबाद के बापूनगर में आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पत्‍थर फेंके। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को टीयर गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। कल हार्दिक पटेल की रैली के बाद भीड़ ने 100 से ज्यादा गाड़ियां जला दीं।

कई शहरों में ट्रेन की पटरियां उखाड़ दी गईं जिसकी वजह से अहमदाबाद और दिल्ली के बीच चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन के 27 और 28 अगस्त को होने वाले इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है।

अगली स्लाइड में देखे जलते गुजरात की तस्वीरें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत